Punjab News: जालंधर से सटे शहर में बड़ा हादसा, कई घायल, मची भगदड़

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा। Punjab News: जालंधर (Jalandhar News) से सटे फगवाड़ा (Phagwara) में हादसा हो गया। यह हादसा ट्रैक्टरों के साथ स्टंट करने और रेसिंग करने के दौरान हुआ। ट्रैक्टर से रेसिंग (Tractor Racing) कर रहे एक शख्स का ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रैक्टर ने रेस देखने के लिए किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

इस हादसे में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरी घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल फगवाड़ा पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जब्त किए 3 ट्रैक्टर

डीएसपी फगवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं। डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर रेस चल रही थी और उसी दौरान हादसा हो गया।

इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पूरी भीड़ मौके से भाग गई। घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीन घायलों को फगवाड़ा और जालंधर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेस देख रहे लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर

घटना में जख्मी हुए रतन सिंह ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त साइड पर खड़े होकर ट्रैक्टर की रेस देख रहे थे। ट्रैक्टर की रेस में दो वाहन चल रहे थे। इतने में एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और हमारी ओर आने लगा। हम कुछ समझ पाते, इतने में उक्त ट्रैक्टर हमारे ऊपर आ चढ़ा।

रतन सिंह ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर का टायर मुझ पर चढ़ गया था, जिससे उसकी टांग टूट गई। उन्हें इलाज के लिए उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा और मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों की दी गई। घटना में उसका दोस्त अमित भी गंभीर रूप से जख़्मी हुआ है।

ट्रैक्टर रेस अवैध

डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा- उन्हें सूचना मिली थी फगवाड़ा के गांव डोमेली में अवैध रूप से ट्रैक्टर की रेस चल रही है और उक्त जगह पर हादसा हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। चार लोगों को गिरफ्तार किए और तीन ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। वहीं, पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा- रेस के लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ये रेस बिल्कुल अवैध था। ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति भी घटना में जख़्मी हुआ है। डीएसपी ने कहा- सरकार द्वारा इन चीजों को अवैध घोषित किया गया है। इसलिए ऐसा करना पूर्ण रूप से अवैध था। केस में जल्द रेस करवाने वाले कमेटी मेंबरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *