Punjab News: पंजाब में नशे की फैक्टरी का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: बरनाला पुलिस ने पाबंदीशुदा दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी पर रेड करके 1 करोड़ से अधिक कीमत की दवाइयां बरामद करके 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

जानकारी अनुसार डी.एस.पी. सिटी बरनाला सतवीर सिंह की योग्य अगुवाई में प्रभारी थाना सिटी-1 बरनाला इंस्पैक्टर बलजीत सिंह समेत टीम तथा सर्बजीत सिंह डी.एस.पी. एस.टी.एफ. स्टाफ पटियाला की टीम द्वारा सांझे तौर पर कार्रवाई की गई।

एफआईआर दर्ज

दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी अजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड (Ajaan Pharmaceutical Pvt Ltd) नाईवाला रोड बरनाला के डायरैक्टर सिसू पाल पुत्र पवन कुमार, निशा रानी पत्नी सिस पाल निवासी आर्य समाज ब्लाक धूरी जिला संगरूर हाल रोयल एस्टेट जीरकपुर फर्म है।

इस फर्म के मालिक दिनेश बांसल पुत्र अशोक कुमार निवासी धूरी हाल आबाद फ्लैट नंबर 904, चौथी मंजिल जीरकपुर तथा फर्म के और मुलाजिमों के खिलाफ पाबंदीशुदा दवाइयां बनाकर बिना बिलों के दवाइयां बेचने के कारण मुकदमा थाना सिटी बरनाला दर्ज रजिस्टर किया गया था।

Punjab News: पंजाब में नशे की फैक्टरी का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार

फैक्टरी में रेड की गई

कानूनी प्रक्रिया अनुसार प्रनीत कौर ड्रग कंट्रोल अफसर बरनाला की टीम को शामिल तफ्तीश करके उक्त फैक्टरी में रेड की गई। जहां ड्रग कंट्रोल अफसर कमेटी द्वारा उक्त फैक्टरी में से 95060 कैप्सूल प्रैगाबलीन-300 एम.जी., 7.18 किलोग्राम पैकिंग तथा लैबलिंग मैटीरियल, 15.5 किलोग्राम एल्मीनियम रोल कब्जे में किया।

इसके अलावा 71 किलोग्राम प्रैगाबलीन ए.पी.आई. रा मैटेरियल के सैंपल लिए गए तथा पिकअप गाड़ी नंबरी पी.बी. 65एजैड-9437 में 24 किलोग्राम टैपेदटाडोल रा मैटेरियल, 2,17,940 टैबलेटस जैपडोल 100 एस.आर. बी. नो ए.टी.डी.सी. 24063 बरामद करवाकर अलग-अलग पार्सल बनाकर कब्जे में लिए गए।

दवाइयों के 7 सैंपल हासिल

जिन द्वारा मौके पर दवाइयों के 7 सैंपल हासिल किए गए हैं, जो संबंधित लैबोरेटरी को भेजे जाएंगे। बरामद दवाइयों की अंदाजन करीब 1.16 करोड़ रुपए बनती है। मौके से जाली रबड़ स्टैंपस जिन द्वारा दवाइयों के जाली बैच लगाए जाते थे, को भी कब्जे में लिया गया।

FIR
FIR

कोई बिल या कागजात पेश नहीं किया

यह भी जिक्रयोग्य है कि रैगाबलिन बनाने वाली फर्म कंडवाल, तहसील नूरपुर, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर है, जबकि इन द्वारा चोरी-छुपे यह कैप्सूल नाईवाल रोड बरनाला में बनी फर्म में बनाए जाते थे। जहां इनके कब्जे में से मिली दवाइयां संबंधी इन्होंने कोई बिल या कागजात पेश नहीं किया। ड्रग कंट्रोल अफसर बरनाला द्वारा अपनी अलग कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

फिर उक्त गैर कानूनी दवाइयां, कैप्सूल, गोलियां तथा अन्य रा मैटेरियल को कब्जे में लेने के बाद मुकद्दमा में जरूरी आरोपियों डायरैक्टर सिसू पाल, फर्म के मालिक दिनेश बांसल, महेन्द्रा पिकअप गाड़ी के ड्राइवर सुखराज सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी बनूड़ तथा फर्म पैकिंग मैनेजर लवकुश यादव पुत्र विष्णू नाथ यादव यू.पी. को हसब जाब्ता गिरफ्तार किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *