Jalandhar News: राज्य में वार्षिक विभागीय तबादले अभी लंबित पड़े, जल्द फैसला लेगे CM मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा राज्य में प्रशासनिक तथा पुलिस फेरबदल बारे जल्द फैसला लिया जाएगा। राज्य में वार्षिक विभागीय तबादले भी अभी लंबित पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

राज्य के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की नजरें इस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ टिकी हुई हैं। लोकसभा चुनावों के कारण इन तबादलों में देरी हुई है।

तबादलों बारे नीति बनाई जाएगी

पहले लोकसभा चुनाव और उसके बाद जालंधर वैस्ट विधानसभा हलके के उपचुनाव के कारण तबादलों बारे राज्य सरकार फैसला नहीं ले सकी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक भी बुलानी है। कैबिनेट की बैठक में ही वार्षिक तबादलों बारे नीति बनाई जाएगी।

CM Bhagwant Mann Meeting
CM Bhagwant Mann Meeting

इसी तरह से कैबिनेट की बैठक में ही विभागीय तबादलों का समय तय किया जाएगा। विभागीय तबादले न होने के कारण कई जिलों में सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है। इसी तरह से जिलों में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले भी लंबित पड़े हुए हैं। अधिकारी भी लगातार सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। तबादलों के बाद ही सरकारी कामकाज में स्थिरता आती है।

AAP को समर्थन हासिल नहीं हुआ

सरकारी हलकों में कहा जा रहा है कि तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अगले 2-3 दिनों में फैसला लिए जाने के आसार हैं। इसी तरह से मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट की बैठक बुलाने बारे भी फैसला ले लिया जाएगा।

AAP
AAP

तबादले इसलिए भी अनिवार्य हो गए हैं क्योंकि आने वाले समय में राज्य में सरकार ने जहां कार्पोरेशन चुनाव करवाने हैं वहीं दूसरी ओर केंद्रीय चुनाव आयोग ने 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी करवाने हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान किन-किन अधिकारियों का आम आदमी पार्टी को समर्थन हासिल नहीं हुआ था।

Transfers
Transfers

उनके बारे में भी सरकार ने जल्द फैसला लेना है। मुख्यमंत्री चूंकि फिलहाल चुनावी कामों से मुक्त हो गए हैं, इसलिए अब सरकार ने राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले भी लेने हैं। इससे पहले तबादले किए जाने अनिवार्य हैं क्योंकि कई स्थानों पर नए अधिकारियों को सरकार जिम्मेदारी सौंपना चाहती हैं।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *