Jalandhar News: जालंधर में स्क्रैप कारोबारी लोगों को बना रहा है ‘अपाहिज’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पठानकोट चौक के पास स्क्रैप कारोबारी (Scrap Dealer) लोगों को अपाहिज बना रहा है। यही नहीं, स्थिति यह है कि आए दिन इस स्क्रैप कारोबारी के कारण लोगों की मौत भी हो रही है। स्क्रैप कारोबारी के कबाड़ और खटारा गाड़ियां हादसे का न्यौता दे रहे हैं, जिससे आए दिन यहां एक्सीडैंट हो रहे हैं।

Jalandhar News
Jalandhar News

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जालंधर (Jalandhar) में पठानकोट चौक (Pathankot Chowk) के पास अमृतसर रोड (Amritsar Road) पर स्थित बल्ले बल्ले फार्म (Balle Balle Farm) के पास एक स्क्रैप कंपनी के कबाड़ से पूरा इलाका परेशान है। इलाके के लोग कई बार नगर निगम और पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी नोटिस भेजकर कार्रवाई नहीं करते।

Jalandhar News
Jalandhar News

तेल में फिसल कर लोग गिरते हैं

इस स्क्रैप कंपनी का सारा कबाड़ और पुरानी और खटारा कारें सर्विस रोड पर खड़ी की जा रही है, जिससे लोगों को चलना दूभर हो गया है। लोगों ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी पुरानी कारों की कटाई करता है। जिससे उसके पार्ट और तेल सड़क पर बिखरे रहते हैं। तेल में फिसल कर लोग गिरते हैं, जिससे उनकी हड्डियां टूट जाती हैं।

Jalandhar News
Jalandhar News

आसपास के इलाके के लोगों ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी के कारिंदे रोड पर ही सारा कबाड़ जमा करते हैं, जिससे यहां ट्रैफिक जाम रहता है। गाड़ियों के काटने से जो तेल निकलता है, सड़क पर बहता रहता है, जिससे दोपहिया सवार लेकर फिसल कर गिरते रहते हैं।

Jalandhar News
Jalandhar News

नगर निगम की तहबाजारी से सैटिंग

लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि नगर निगम की तहबाजारी से सैटिंग है, जिससे इसके कबाड़ नहीं उठाए जाते हैं।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *