Punjab News: बुलेट चुराने के चक्कर में युवक को उतारा मौत के घाट, कैमरे में कैद घटना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में करीब एक सप्ताह पहले लुधियाना (Ludhiana) जिले के सिधवां बेट के गांव गिद्दडविडिं से एक घर से बुलेट बाइक चुराने के चक्कर में युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह काका (26) निवासी मोही और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (21) निवासी मोही के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है। जिसको आरोपियों ने गांव गिद्दडविडि से चुराया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के रिमांड हासिल कर लिया।

एसएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि एक सप्ताह पहले आरोपियों ने अंग्रेजपाल सिंह के घर के बुलेट बाइक चुरा कर फरार हो गए। इस सबंधी पता चलते ही पीड़ित के पिता ने अपने बेटों को उठा कर घटना की जानकारी दी।

तो दोनों भाई दूसरे बाइक पर चोरों का पीछा करने लगे। इस दौरान बुलेट बाइक पर पीछे बैठे चोर ने अग्रेजपाल सिंह के भाई सुखविंदर सिंह पर नुकेले हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

2 Murder Accused Arrested In Ludhiana
2 Murder Accused Arrested In Ludhiana

जिससे सुखविंदर सिंह खून से लथपथ हो गया। अपने भाई के सिर पर खून बहता देख अग्रेजपाल सिंह उसे लुधियाना डीएमसी अस्पताल ले गया। लेकिन सुखविंदर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों पर अज्ञात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

लेबर के काम के साथ चोरी का धंधा

पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपियों ने बताया कि वह लेबर का काम करने के साथ साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे थे। वह बाइक चुरा जब भाग रहे तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

इसी चक्कर में उनके हाथों से खून हो गया। एसएसपी बैंस ने बताया कि आरोपी दविंदर सिंह पर 2020 में रेप का केस थाना सुधार में दर्ज हुआ था। जिसके चलते आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है।

300 के करीब खंगाले कैमरे

गांव गिद्दविडि में बाइक चुराने वाले व हत्यारोपी दोनों चोर घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरों ने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखे थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर दोनों चोरों की तलाश शुरू कर दी।

CCTV Camera
CCTV Camera

इस दौरान पुलिस ने 300 के करीब कैमरे खंगालने के साथ साथ मोबाइल लोकेशन का डंप भी उठा कर जांच को आगे बढ़ाया। इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी दोनों चोरों को पकड़ लिया।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *