Punjab News: पंजाब में महिला टीचर को जलाने की कोशिश, पति से चल रहा था विवाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब के पठानकोट के हल्का भोआ क्षेत्रांतर्गत गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई, जब एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल की टीचर को जलाने के इरादे से अंदर आ गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

यही नहीं आरोपी व्यक्ति ने सरकारी स्कूल के अंदर आ वहां बच्चों को शिक्षा दे रही टीचर के साथ मारपीट भी की।यह आरोप उक्त प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका रेनू शर्मा, गांव गतोरा की सरपंच दीक्षा ठाकुर, मौके पर पहुंचे सरपंच राजिंदर कुमार भिल्ला एवं प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने गांव गतोरा के निवासी लवलीन शर्मा के ऊपर लगाए।

पति से चल रहा विवाद

बताते चलें कि गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल की अध्यापिका रेनू शर्मा ने अपने पति लवलीन शर्मा के ऊपर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उन दोनों के रिश्ते में पिछले 4-5 साल से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर अदालत में केस चल रहा है।

स्कूल में वारदात के बाद बिखरा सामान।
स्कूल में वारदात के बाद बिखरा सामान।

उन्होंने बताया कि जब सोमवार को वह अपनी क्लास लगा रही थी तो उसका पति लवलीन शर्मा हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल के भीतर आ गया।

स्कूटी पर पेट्रोल फेंका

पहले तो आरोपी ने उसकी स्कूटी पर पेट्रोल फेंका, जिस पर रेनू शर्मा ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने रेनू पर भी पेट्रोल फेंक दिया और धक्का दिया। जैसे तैसे कर भाग कर रेनू ने अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपी क्लास के अंदर आकर ही उसे मारने पीटने लग गया।

हालांकि छुट्टी होने में 10-15 मिनट बाकि थे, तो उसी समय रेनू ने फोन कर अपने बेटे को वहां पर बुला लिया। जिसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने कराया मेडिकल

रेनू शर्मा ने बताया कि, उसने पुलिस से लिखायत शिकायत की, जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Punjab News
Punjab News

वहीं जब इस संबंध में गांव की सरपंच दीक्षा ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन जब वह स्कूल पहुंची तो पुलिस एवं अध्यापिका रेनू शर्मा स्कूल से निकल गए थे।

तलाक का केस चल रहा

उन्होंने बताया कि इन दोनों पति पत्नी की आपसी कलह है, जिस कारण इनका तलाक का केस चल रहा है। सुजानपुर थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *