Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के बड़े ठेकेदार पर दर्ज हो सकती है FIR, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के एक बड़े ठेकेदार (Contractor) के खिलाफ बड़ी कार्ऱवाई हो सकती है। उक्त ठेकेदार पर सरकारी जमीन (Government Land) को सस्ते में खरीदने का आरोप है। इस प्रकरण में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक नगर निगम (Municipal Corporation) जालंधर के एक बड़े ठेकेदार ने जालंधर (Jalandhar) की एक सरकारी स्कीम में तीन प्लाट बड़े ही सस्ते रेट में अलाट करवा लिया। ये प्लाट शहर के सबसे पाश इलाके में है। जिसे लेकर विजीलैंस जांच के साथ साथ सरकार को कार्ऱवाई के लिए लिखा है।

MCJ-Jalandhar
MCJ-Jalandhar

तीन प्लाट कौड़ियों के भाव अलाट करवाया

सरकारी कालोनी की स्कीम में नगर निगम के उक्त ठेकेदार ने तीन प्लाट कौड़ियों के भाव अलाट करवाया है। रिकार्ड के मुताबिक प्लाट को उक्त ठेकेदार ने अफसरों के साथ सांठगांठ से कौड़ियों के भाव अलाट करवा लिया। जबकि इन प्लाटों की कीमत करोड़ों रुपए है।

उक्त ठेकेदार के खिलाफ विजीलैंस में जांच शुरू हुई है। इसके साथ ही उक्त प्लाट की जांच करवाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को भी लिखा गया है। जिससे अब ठेकेदार पर कभी भी कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है।

corruption
corruption

ठेकेदार पर कुछ अफसर मेहरबान

सूत्र बताते हैं कि उक्त ठेकेदार पर कुछ अफसर मेहरबान है। जिससे अलाटमेंट के बाद उक्त प्लाटों की रजिस्ट्री भी करवा दी गई है। इस जांच की जद में अफसरों के साथ साथ तहसील के अफसर भी आ रहे हैं। क्योंकि ये रजिस्ट्री तहसील में हुई है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *