Jalandhar News: जालंधर के स्कूल ग्रुप के मालिक से 1 करोड़ मांगी, न देने पर जान से मारने की धमकी, मक्कड़ के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) एक स्कूल मालिक (School) को जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा है कि उक्त स्कूल मालिक ने धमकी देने वाले व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपए मांगी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के अनुसार DIPS स्कूल ग्रुप (DIPS School) के मालिक तरविंदर सिंह राजू (Tarwinder Singh Raju) को 1 करोड़ न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 341, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ईशान मक्कड़ निवासी विर्क एनक्लेव को आरोपी बनाया है।

DIPS-Jalandhar
DIPS-Jalandhar

डीसी दफ्तर के बाहर धमकी

स्कूल ग्रुप के मालिक राजू द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि आरोपी ने अपने साथियों सहित बीते दिनों डीसी दफ्तर के बाहर उन्हें धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच स्कूल के सौदे को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर स्कूल ग्रुप मालिक ने पुलिस को शिकायत दी गई थी।

तरविंदर सिंह राजू इस मामले की शिकायत को लेकर 26 अप्रैल को पुलिस कमिश्रर दफ्तर गए थे। इस दौरान ईशान ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और धमकी दी कि अगर 1 करोड़ रुपए न दिए तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे।

स्कूल लीज पर दिया था

एडीसीपी ने बताया कि साहिबजादा अजीत सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन गुबचन सिंह ने भूपिंदर सिंह मक्कड़ के जरिये जलालाबाद स्थित स्कूल का सौदा अंजना मक्कड़ और उनकी फैमिली के साथ किया था। इसके बाद पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी।

इस दौरान शिकायतकर्ता के पिता का 11 फरवरी 2021 को देहांत हो गया था और बाद में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये 3 स्कूलों की 3 रजिस्ट्रियां हो गई थीं। एडीसीपी ने कहा कि स्कूल के सौदे की रकम वे ले चुके थे और शिकायतकर्ता को तंग कर रहे थे कि उन्होंने स्कूल लीज पर दिया था।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कोई लीज नहीं दिखाई गई। हालाकि शिकायतकर्ता ने स्कूल खरीदने को लेकर दी गई पेमेंट की डिटेल पुलिस को सौंप दी थी। एडीसीपी ने कहा कि स्कूल के विवाद को लेकर ईशान ने राजू को रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *