Punjab News: मां चिंतपूर्णी दरबार या हिमाचल जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब व दिल्ली से मां चिंतपूर्णी (Chintapurni) दरबार या हिमाचल (Himachal) जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जालंधर-होशियारपुर हाईवे (Jalandhar-Hoshiarpur Highway) फोर लेन प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले आदमपुर फ्लाईओवर (Adampur Flyover) को पूरा करने के आदेश जारी हो गए है, जिससे अब यहां से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बताया जा रहा है कि पिछले 6 साल से रुके इस काम को मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट ने शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। इसके लिए रोड ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर जनरल, चीफ इंजीनियर नेशनल हाईवे और पीडब्लूडी के बीएंडआर विंग से जेएस तुंग की संयुक्त बैठक के बाद आदमपुर फ्लाईओवर और अप्रोच रोड के लिए लैंड एक्यूजेशन का काम शुरू हो चुका है।

फोन लेन प्रोजेक्ट शुरू किया गया

बता दें कि साल 2016 में अकाली-भाजपा सरकार के समय जालंधर-होशियारपुर हाईवे फोन लेन प्रोजेक्ट शुरू किया गया था लेकिन बड़ा घोटाला सामने आने के बाद काम पूरी तरह ठप हो गया था, जिसकी विजिलेंस सहित अन्य विभागों द्वारा जांच चल रही है।

इसी के कारण आदमपुर फ्लाईओवर का काम भी ठप पड़ा है लेकिन अब मिनिस्ट्री का कहना है कि पहले आदमपुर फ्लाईओवर के काम को पूरा किया जाए। साथ ही जल्द प्रशासन को जमीन मुहैया कराने के आदेश दिए गए है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *