Punjab News: ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ प्रोग्राम के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जनता की शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के लिए शुरू किए विलक्षण प्रोग्राम ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ के लिए लोगों ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जालंधर शहर के न्यू माडल हाऊस के अक्षय शर्मा ने मुख्य मंत्री को अनुकंपा के आधार पर नौकरी केस की प्रक्रिया जल्दी पूरी करवाने के लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री ने उसकी बात को ध्यान से सुना और मामले का जल्द समाधान करने का विश्वास दिया।

हाई स्कूल के तौर पर अपग्रेड करने की अपील

इसी तरह गुरदासपुर जिले के गाँव नड़ावाली के निवासी ने मुख्य मंत्री के साथ मुलाकात करने के बाद बताया कि उसके गाँव में प्राईमरी एंव मिडल स्कूल है और उसके एन.आर.आई भाई ने दो करोड़ रुपए ख़र्च कर स्कूल को अपग्रेड किया है। उन्होंने मुख्य मंत्री से स्कूल को हाई स्कूल के तौर पर अपग्रेड करने की अपील की। मुख्य मंत्री ने जल्दी ही स्कूल को अपग्रेड करने का भरोसा दिया।

मैरिट के आधार पर नौकरी देने के लिए वचनबद्ध

फिल्लौर से हरीश आनंद ने बताया कि वह अपनी बेटी नीतिका आनंद के साथ इस प्रोग्राम में पहुँचे है और मुख्य मंत्री के साथ मुलाकात करके आयुर्वैदिक डिगरी प्राप्त बेटी के लिए उपयुक्त रोज़गार की अपील की। मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक युवा को योग्यता और मैरिट के आधार पर नौकरी देने के लिए वचनबद्ध है।

कार्यवाही करने का आश्वासन दिया

होशियारपुर जिले के गाँव खटीगढ़ के पूर्व सरपंच सुरेश सिंह ने बताया कि उन्होंने ज़मीन से जुड़े पुलिस केस संबंधी मुख्य मंत्री से इंसाफ की माँग की। मुख्य मंत्री ने तुरंत होश्यारपुर के एस.एस.पी को मामले की जांच करने के आदेश दिए। इसी तरह अमृतसर का एक निवासी भी मुख्यमंत्री के पास पुलिस विभाग संबंधित अपील ले कर पहुँचा जिस पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *