Punjab News: जरूरतमंद महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 बना वरदान- डा. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग (Department of Social Security, Women and Child Development) द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर (Women helpline number) 181 योजना चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने यह बात कही। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक बढिया प्रयास है।

पत्रकारों से बातचीत करती मंत्री डा. बलजीत कौर
पत्रकारों से बातचीत करती मंत्री डा. बलजीत कौर

महिलाओं को 24 घंटे तुरंत सहायता

इसका उदेश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कोई भी ज़रूरतमंद महिला जिसके साथ किसी भी तरह की कोई हिंसा जा बेइंसाफ हो रहा है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फ़ोन करके मदद माँग सकती है।

मंत्री ने आगे बताया कि महिला हेल्पलाइन पर लगभग 150 फ़ोन ज़रूरतमंद महिलाओं द्वारा हर रोज़ किए जाते है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने लगभग 4 से 5 हज़ार जरूरतमंद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 से अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

baljit-kaur
baljit-kaur

हेल्पलाइन पर फ़ोन करके मदद

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जरूरतमंद महिला जिसके साथ कोई बेइंसाफ़ी हो रही है या कोई हिंसा हो रही है, वह पंजाब के किसी कोने से भी इस हेल्पलाइन पर फ़ोन करके मदद माँग सकती है। महिलाओं को राज्य में स्थापित वन स्टाप सैंटरों और विभाग अधीन चल रहे दफ्तरों द्वारा तुरंत मदद करने के लिए कार्यवाही शुरु की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की प्रत्येक तरह से सुरक्षा करना है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं या लड़कियाँ तत्काल तौर पर’ सहायता लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *