Raghav Chadha: राघव का मोदी सरकार के बजट 2024 पर बड़ा हमला, कहा- करों में ली गई 3 महीने की सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Raghav Chadha: पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा (Raghav Chadha) ने आज सदन में ऊंचे टैक्सों (Taxes) का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि हम इंग्लैंड (England) की तरह टैक्स देकर सोमालिया (Somalia) जैसी सेवाएं पाते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

हालांकि इस दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं ने हंगामा भी किया, जबकि राघव ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि आखिर इतना टैक्स लेकर लोगों को क्या सुविधाएं दे रही हैं, इस बारे में बताया जाए।

tax
tax

10 रुपए से 8 रुपए चुका रहे हैं टैक्स

राघव चड्‌ढा ने कहा कि गत दस सालों में टैक्स लगाकर सरकार ने देश के आम आदमी का खून चूस लिया है। मान लीजिए आप 10 रुपए कमाते हैं, तो उसमें साढ़े तीन रुपए इनकम टैक्स के माध्यम से सरकार को दे देते हैं।, दो ढ़ाई रुपए जीएसटी चुकाते हैं। डेढ़ दो रुपए कैपिटल गेन टैक्स, एक डेढ़ रुपए अन्य टैक्स लगते हैं।

मात्र दस रुपए से सात आठ रुपए सरकार के पास पास चले जाते हैं। सरकार हमसे इतना टैक्स लेने के बदले में क्या देती है, कौन सी ऐसी सेवाएं दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि 60 फीसदी लोग गांवों में रहते हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में गुरेज नहीं है कि हम इंग्लैंड की तरह टैक्स चुकाकर सोमालिया जैसी सेवाएं पा रहे हैं।

रणजीत सिंह के सिंहासन का उठाया था मुद्दा

गत दिवस राघव चड्‌ढा ने महाराजा रणजीत सिंह का इंग्लैंड के म्यूजियम में रखे सोने के सिंहासन का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने मांग की थी कि भारत सरकार को इसे देश में लाने के लिए प्रयास करना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा था कि महाराजा रणजीत सिंह के जीवन के बारे में स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *