Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में प्रवेश समारोह आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) (St. Soldier Co-Ed College) जालंधर में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सत्र 2024-25 के नए विद्यार्थियों का कॉलेज में स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

प्रवेश समारोह का आयोजन उन्हें कॉलेज की पढ़ाई और गतिविधियों से परिचित करवाने के लिए किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की निदेशक डॉ. वीना दादा और प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर और सभी स्टाफ सदस्यों ने की।

Induction Program in St. Soldier Co-Ed College Jalandhar
Induction Program in St. Soldier Co-Ed College Jalandhar

विद्यार्थियों का स्वागत किया

प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से पूरी तरह जुड़ने और अपने समग्र विकास को बढ़ाने के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Induction Program in St. Soldier Co-Ed College Jalandhar
Induction Program in St. Soldier Co-Ed College Jalandhar

कॉलेज की निदेशक डॉ. वीना दादा ने अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और नए विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

Anil Chopra and Sangeeta Chopra
Anil Chopra and Sangeeta Chopra

छात्रों को प्रोत्साहित किया

विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उच्च शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और नए छात्रों को आने वाले सत्र में हर एक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Induction Program in St. Soldier Co-Ed College Jalandhar
Induction Program in St. Soldier Co-Ed College Jalandhar

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *