Aaj ka Panchang: विवाहित महिलाएं आज रखें मंगला गौरी व्रत, अखंड सौभाग्यवती की होगी प्राप्ति, जाने पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 06 August 2024: सावन महीने के हर मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

वहीं, अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए मंगला गौरी व्रत करती हैं। सावन के तीसरे मंगलवार पर मंगला गौरी व्रत यानी आज शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Lord shiv
Lord shiv

शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज 06 अगस्त को शाम 07 बजकर 52 मिनट तक है। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन की बेला में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

शिववास योग

सावन शिवरात्रि पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ तिथि पर देवों के देव महादेव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगी। शिववास योग शाम 07 बजकर 52 मिनट तक है। इस समय में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होगा।

Lord shiv-and-parvati
Lord shiv-and-parvati

आज का पंचांग (Panchang 06 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 06 बजे…

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 06 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 07 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रास्त– शाम 08 बजकर 28 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 02 बजकर 11 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

Lord shiv
Lord shiv

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *