Aaj ka Panchang: आज है हरियाली तीज, भगवान शिव-माता पार्वती की करें पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 07 August 2024: आज बुधवार है, तारीख है 7 अगस्त 2024। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 07 अगस्त यानी आज हरियाली तीज (Hariyali Teej) है। यह पर्व शिव-शक्ति को समर्पित होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव (Shiv) एवं मां पार्वती के निमित्त व्रत रख विधि-विधान से पूजा करती हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों की मानें तो हरियाली तीज (Hariyali Teej) पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में शिव-शक्ति की पूजा-आराधना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Lord shiv
Lord shiv

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन की बेला में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

शिव योग

हरियाली तीज पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 11 बजकर 42 मिनट के बाद हो रहा है। अतः साधक 12 बजे यानी अभिजीत मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय शिव-पार्वती चालीसा का पाठ और मंत्रों का जप करें। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

Lord shiv
Lord shiv

आज का पंचांग (Panchang 07 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 06 बजे

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 05 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर

चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 58 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

Lord shiv-and-parvati
Lord shiv-and-parvati

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *