Jharkhand News: नशा कारोबार के खिलाफ NCB की कार्रवाई, ट्रक से 5 करोड़ का डोडा किया बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रांची। Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) में धड़ल्ले से नशे की तस्करी की जा रही है। वहीं, प्रशासन द्वारा भी लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसी क्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 4300 किलो डोडा जब्त किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

दरअसल, एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडा लोड कर बिहार ले जाया जा रहा है। डोडा की मात्रा 4300 किलो थी जिसे एनसीबी की टीम ने मांडर टोल प्लाजा के पास से पकड़ा है।

toll-plaza
toll-plaza

जब्त डोडा की कीमत 5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। वहीं एनसीबी की टीम द्वारा ट्रक चालक प्रदीप कुमार और खलासी गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों चतरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं पूछताछ करने पर ट्रक चालक और खलासी ने बताया कि ट्रक में खूंटी से डोडा को लोड किया गया था। बिहार से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली भेजा जाना था।

मनीष सिसौदिया को किस आधार पर मिली जमानत, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *