Canada- Punjab News: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, नौकरी के लिए गया था विदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Canada- Punjab News: पंजाब के नवांशहर जिले के कस्बा बहराम के नजदीक गांव कट के 27 वर्षीय युवक मनजोत सिंह की कनाडा (Canada) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उनका शव एक पार्क के पास मिला और आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कनाडा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव में खबर पहुंचते ही परिवार और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

File photo of deceased Manjot Singh.
File photo of deceased Manjot Singh.

नौकरी के लिए गया था कनाडा

मृतक युवक के गांव के रहने वाले गुरतीर्थ सिंह ने बताया कि मनजोत सिंह 3 बहन-भाई हैं और मनजोत करीब दो महीने पहले वर्क परमिट वीजा पर कनाडा के सरी में गया था।

Dead
Dead

उनकी बहन टोरंटो, कनाडा में रहती हैं और उनका छोटा भाई गांव में खेती में अपने पिता बूटा सिंह की मदद करता है। परिवार के मुताबिक, उनकी बेटी ने उन्हें कनाडा से बताया कि मनजोत घर के बाहर पार्क में टहलने गया था।

जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और कनाडा की पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद कनाडा पुलिस को पार्क के पास एक शव मिला। उन्होंने पहचान के लिए उसकी बहन को बुलाया तो मृत युवक मनजोत निकला। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। इसलिए कनाडा की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *