Punjab News: पंजाब में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा चोर, चुराते थे नोटों के हार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब के मोहाली (Mohali) में मोहाली पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को उसकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) सहित काबू किया है। दोनों बंटी-बबली स्टाइल में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वह केवल नोटों के हार व नकदी चोरी करते थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस कई महीनों से आरोपियों की तलाश में थी। आरोपियों की पहचान मनप्रीत (22) और रीनू (23) के रूप में हुई है। दोनों इलाके की एक नामी रिहायशी सोसायटी में रहते थे। पुलिस को विश्वास है कि पूछताछ में कई राज खुलेंगे।

Punjab News
Punjab News

गर्लफ्रेंड करती थी रेकी, युवक चोरी

आरोपी युवक और युवती चोरी की वारदातों को पूरी स्ट्रेटजी से अंजाम देते थे। लड़की पहले जाकर कॉस्मेटिक की दुकानों की रेकी करती थी। उसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देता था। वह कॉस्मेटिक की उन दुकानों को निशाना बनाते थे जहां नोटों के हार बनाए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहली वारदात में 90 हजार रुपए के नोटों के दो हार व 20 हजार नकदी चोरी की थी। जबकि दूसरी वारदात में ढाई लाख रुपए के नोटों के हार व दस हजार नकदी चुराई थी। युवती रबड़ बैंड लेने के के बहाने दुकानों की रेकी करती थी। फिर वारदात को अंजाम देते थे। हालांकि यह चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे।

Punjab News
Punjab News

पुलिस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

यह दोनों पुलिस के लिए आफत बने हुए थे, क्योंकि हर बार यह नई मार्किट में जाते थे। लेकिन वह कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस को उम्मीद थी, कि वह आरोपियों तक पहुंच जाएगी। पुलिस ने मार्किटों में इनके वीडियो आदि शेयर किए थे। साथ ही पुलिस भी अलर्ट थी।

इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर उक्त लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है। पहले भी उस पर करीब पांच केस दर्ज हैं, जबकि लड़की उसकी दोस्त है।

JAIL
JAIL

आरोपी पहले जेल में था बंद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बुड़ैल जेल में बंद था। दोनों की दोस्ती पटियाला में हुई थी। इसके दोनों इकट्ठे रहने लगे। जब उन्हें पैसे की जरूरत होती तो वारदात को अंजाम देते थे। दोनों ही अच्छी जिंदगी जी रहे थे।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *