Mpox Outbreak in Africa: क्या हैं Mpox? एमपॉक्स का अफ्रीका में कहर! DRC में 511 मौतें, WHO अलर्ट पर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Mpox Outbreak in Africa: अफ्रीका में एमपॉक्स का प्रकोप (Mpox Outbreak in Africa) तेजी से फैल रहा है और इसने वैश्विक स्वास्थ्य संकट की आशंका को बढ़ा दिया है। यह वायरस, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था, अब तक 34 अफ्रीकी देशों में फैल चुका है, जिसमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) सबसे ज्यादा प्रभावित है। 2024 की शुरुआत से ही DRC में 14,000 से अधिक एमपॉक्स के मामले दर्ज किए गए हैं और 511 मौतें हो चुकी हैं, जो पिछले वर्ष के कुल मामलों के बराबर हैं। इसके अलावा, पड़ोसी देशों जैसे बुरुंडी, केन्या, रवांडा, और युगांडा में भी एमपॉक्स का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।

यह भी पढ़ें: Una-Canada News: कनाडा में बेटे के नाम पर हुआ 2.40 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड

क्या हैं एमपॉक्स? (What is Mpox?)

Mpox Outbreak in Africa: क्या हैं Mpox? एमपॉक्स का अफ्रीका में कहर! DRC में 511 मौतें, WHO अलर्ट पर
Mpox Outbreak in Africa

एमपॉक्स एक वायरस द्वारा फैलने वाला रोग है, जिसकी शुरुआत फ्लू जैसे लक्षणों से होती है, जैसे बुखार, ठंड, और मांसपेशियों में दर्द। इसके बाद शरीर पर दाने उभरते हैं, जो समय के साथ फफोले और पपड़ी में बदल जाते हैं। एमपॉक्स के दो प्रकार के होते हैं: क्लैड I और क्लैड II (Clade I and Clade II)। क्लैड I, जिसे पहले कांगो बेसिन (Congo Basin) कहा जाता था, का मृत्यु दर अधिक होता है, जबकि क्लैड II, जिसे पहले पश्चिम अफ्रीकी कहा जाता था, इसका प्रभाव थोड़ा कम होता है।

अफ्रीका में एमपॉक्स का प्रकोप (Mpox Outbreak in Africa)

2024 में अफ्रीका में एमपॉक्स का प्रकोप बेहद गंभीर हो गया है। Mpox Outbreak in Africa की स्थिति को देखते हुए, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) इसे “महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” (Public health emergency of continental security) घोषित करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी इसे “अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” घोषित करने की संभावना पर विचार कर रहा है।

नया वेरिएंट: क्लैड Ib (New Variant: Clades Ib)

Mpox Outbreak in Africa: क्या हैं Mpox? एमपॉक्स का अफ्रीका में कहर! DRC में 511 मौतें, WHO अलर्ट पर
Mpox Outbreak in Africa

इस बार एमपॉक्स का एक नया वेरिएंट, क्लैड Ib (Clades Ib), सामने आया है, जो पहले से कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहा है। यह वेरिएंट इंसान से इंसान में फैलता है, और इसके फैलने के मेन कारण है यौन संपर्क या दूषित वस्तुओं का यूज करना शामिल है। Mpox Outbreak in Africa का यह नया वेरिएंट अफ्रीका के अलग अलग हिस्सों में तेज़ी से फैल रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो रही है।

टीकाकरण की चुनौतियां

अफ्रीका में एमपॉक्स का प्रकोप को रोकने के लिए टीकाकरण एक जरूरी कदम है, लेकिन वर्तमान में टीकों की कमी है। केवल 200,000 टीके उपलब्ध हैं, जबकि 10 मिलियन की जरूरत है। WHO ने एमपॉक्स के खिलाफ दो टीकों को आपातकालीन यूज के लिए मंजूरी दी है, ताकि ज्यादा जोखिम वाले ग्रुप्स का टीकाकरण किया जा सके।

वैश्विक स्वास्थ्य संकट की संभावना

Mpox Outbreak in Africa: क्या हैं Mpox? एमपॉक्स का अफ्रीका में कहर! DRC में 511 मौतें, WHO अलर्ट पर
Mpox Outbreak in Africa

Mpox Outbreak in Africa से उत्पन्न स्थिति बेहद चिंताजनक है। यदि समय पर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रकोप एक बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट में बदल सकता है। 2022 में भी एमपॉक्स का वैश्विक प्रकोप देखा गया था, जिसके बाद टीकाकरण और संपर्क-ट्रेसिंग (contact-tracing) के प्रयास किए गए थे। हालांकि, मौजूदा स्थिति में जल्दी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *