Punjab News: पंजाब के इन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जारी हुए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रोपड़। Punjab News: पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश के कारण रोपड़ (Ropar) जिले के ब्लॉक नंगल और श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) के 13 स्कूलों में पानी भर गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को उक्त स्कूलों में छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इन स्कूलों में सरकारी प्राइमरी स्कूल भल्लड़ी, नानग्रां, खाबड़ा, खेड़ा कमलोट, भैणी, अमरपुर बेला, ब्रह्मपुर, लोअर और महिलवां के साथ-साथ सरकारी मिडिल स्कूल महिलावां, खानपुर, सरकारी हाई स्कूल कुलग्रां, दसग्राई और सरकारी सीनियर स्कूल सुखसाल शामिल हैं।

Punjab News
Punjab News

बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के छुट्टी नहीं लेगा और न ही स्टेशन छोड़ेगा। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि अगर उनके आसपास कोई नदी या नहर बहती है तो वे उसके पास जाने से बचें।

School Holiday
School Holiday

साथ ही नदी या नहर के किनारे जाकर किसी भी तरह का वीडियो आदि न बनाएं। कोशिश करें कि बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें।

कंट्रोल रूम के लिए नंबर जारी

बारिश को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। जहां बाढ़ से संबंधित जानकारी या शिकायत दी जा सकेगी। इसके लिए लोगों को फोन नंबर 01881-292711 या 01881-221157 पर संपर्क करना होगा।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *