Jalandhar News: जालंधर नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट में महिला की निकल गई चीख, जबरदस्त हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में आज बड़ा हादसा टल गया। दरअसल नगर निगम दफ्तर में अक्सर खराब रहने वाली लिफ्ट में आज फिर से एक महिला अपनी चार साल की बच्ची के साथ फंस गई। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर महिला और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक जालंधर से नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) दफ्तर की लिफ्ट में चार साल की बच्ची के साथ महिला फंस गई। महिला अपनी माता के पेंशन को लेकर जानकारी हासिल करने आई थी।

नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया

लिफ्ट में महिला और बच्ची की फंसे होने की खबर से नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया। महिला और बच्ची को लिफ्ट से निकालने के लिए निगम कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। लिफ्ट के दरवाजे को लोहे के सिब्बल की मदद से तोड़ा गया।

महिला ने बताया कि वह अपनी चार साल की बेटी के साथ नगर निगम के दफ्तर में अपनी माता की पेंशन लेने के लिए आई थी। इस दौरान जैसे ही महिला लिफ्ट के अंदर गई तो लिफ्ट अचानक फंस गई। महिला ने जोर जोर से हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला

महिला की जोर जोर से चीखने के बाद निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद लिफ्ट के दरवाजे को तोड़ा गया और महिला समेत बच्ची को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना की वजह से बच्ची और मां काफी डर गए थे।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

ਨਿਗਮ ਨੇ ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਕੁਬੇਰ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਲੋਨੀ ਦਾ ਕੰਮ ਰੋਕਿਆ | Daily Samvad Punjabi



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *