Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स में सेफ स्कूल वाहन योजना पर स्कूल बस चालकों व कंडक्टरों के लिए अवेयरनेस सेमिनार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स में ट्रैफिक जागरूकता फैलाने के लिए ट्रैफिक एजुकेशन सेल द्वारा स्कूल बस चालकों के लिए सेफ स्कूल वाहन योजना के अंतर्गत अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया गया यह सेमिनार पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

श्रीमती अमनदीप कौर एडीसीपी ट्रैफिक, श्री आतिश भाटिया, एसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में एस आई श्री रणजीत सिंह तथा एएसआई श्री शमशेर सिंह ने सेफ स्कूल वाहन योजना से सभी ड्राइवरों तथा कंडक्टरों को अवगत कराया। उन्होंने ड्राइवर को समझाते हुए कहा कि उन्हें समय-समय पर अपनी गाड़ियों की सर्विस करवाते रहना चाहिए।

Awareness seminar for school bus drivers and conductors
Awareness seminar for school bus drivers and conductors

ड्राइवरों, कंडक्टरों व हेल्परों को शपथ

उन्होंने सभी बस ड्राइवरों, कंडक्टरों व हेल्परों को शपथ दिलाई कि वे सब ट्रैफिक के नियमों का पालन अपना फर्ज समझ कर करेंगे उन्होंने सबको यह भी समझाया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ उनका व्यवहार कैसा होना चाहिए।

सेमिनार के दौरान वहां पर उपस्थित ड्राइवरों ने अपनी समस्याओं को भी उनके सामने रखा जिसका समाधान बड़े उचित तरीके से दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के ट्रांसपोर्ट मैनेजर श्री जगजीत सिंह घई भी उपस्थित थे उन्होंने बताया की ट्रैफिक पुलिस इस प्रकार के अवेयरनेस सेमिनार लगाकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

Innocent Hearts School
Innocent Hearts School

विद्यार्थी सदैव ही हमारी प्राथमिकता

हमारे विद्यार्थी सदैव ही हमारी प्राथमिकता रहे हैं। इनोसेंट हार्टस ग्रुप समय-समय पर इस प्रकार के सेमिनार करवा कर ड्राइवरों व कंडक्टरों के लिए जागरूकता का काम करता रहता है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *