Jalandhar News: जालंधर में नेशनल हाईवे पर 2 ट्रकों में टक्कर, ड्राइवर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिला में थाना नंबर 8 के क्षेत्र में फोकल पाइंट पुल (Focal Point Bridge) के ऊपर बीती रात एक बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के अनुसार पुल के ऊपर टाटा ट्रक पीबी 06 एच 2131 सड़क के बीच खराब पड़ा था, पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया।

Jalandhar News
Jalandhar News

कोरियर सामान लेकर तरण तारण जा रहा था ट्रक

बताया जा रहा है कि जालंधर से आ रहे ट्रक को जसविंद्र सिंह चला रहा था। यह ट्रक मंजी साहब से कोरियर का समान लेकर व्यास, कपूरथला और तरण तारण के लिए रवाना हुआ था, जो जालन्धर के फोकल पाइंट पुल के ऊपर सड़क के बीच खड़े खराब ट्रक के पीछे जा टकराया और ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ड्राइवर जसविंद्र के गंभीर चोटे लग गई।

Truck driver injured in the accident.
Truck driver injured in the accident.

ट्रक ड्राइवर के बयान पर कार्रवाई करेगी पुलिस

वहीं उपचार के लिए पठानकोट चौक के नजदीक प्राइवेट हॉस्पिटल में ड्राइवर जसविंद्र को दाखिल करवा दिया गया।

मौके पर सुबह थाना फोकल पाइंट थाना नंबर 8 की पुलिस पहुंची पुलिस ने दूसरी गाड़ी मंगवा कर ट्रक से करियर का सामान दूसरे ट्रक में शिफ्ट करवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक साइड पर करवा और यातायात चालू करवाया। पुलिस ने बताया कि जसविंद्र सिंह के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *