Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स का प्रत्येक विद्यार्थी देश भक्ति से ओत-प्रोत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ), बी .एड कॉलेज तथा मैनेजमेंट कॉलेज के प्रत्येक विद्यार्थी ने आजा़दी के अमृत महोत्सव में भाग लेकर अपने तिरंगे व देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने मातृभूमि की अद्भुत कविताएँ सुनाकर देशभक्ति का जज़्बा जगाया तथा विद्यालय को देश-प्रेम से सराबोर कर दिया। ‘विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत नृत्य,संगीत, रोल प्ले भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग गतिविधियाँ करवाईं गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह दिखाया।

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism
Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism

‘वंदे मातरम्’ के नारों से विद्यालय परिसर गूँज उठा

पूरा सप्ताह चलने वाली इन गतिविधियों में इनोकिड्स के नन्हे मुन्ने बच्चे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने उनकी महान कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। विद्यालय के प्रांगण को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से विद्यालय परिसर गूँज उठा।

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत करवाया गया। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों ने ‘सारे जहां से अच्छा’ शीर्षक के अंतर्गत कॉस्ट्यूम परेड में भाग लिया। कक्षा चौथी के बच्चों ने देश भक्ति की कविताओं के द्वारा राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया।

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism
Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism

भावनाओं को लेखनीबद्ध किया

कक्षा पाँचवी के बच्चों के लिए ‘स्वतंत्रता सेनानियों’ पर आधारित एक क्विज़ आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कक्षा छठी के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी भावनाओं को लेखनीबद्ध किया।

इस अवसर पर हेरिटेज व लिटरेरी क्लब के विद्यार्थियों के लिए ट्रिविया टाइटन्स : क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा कक्षा नवमी तथा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘स्वतंत्रता दिवस’ के उपलक्ष्य पर अंतर्सदनीय काव्य-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने देश व तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं, अपने जज़्बे को व्यक्त किया।

Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism
Every Student of Innocent Hearts Immersed in Patriotism

लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को देश-प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने ‘विकसित भारत’ थीम के तहत हमारे राष्ट्रीय नायकों के जीवन और योगदान पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल्स व कॉलेजिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *