Punjab News: पंजाब में अकाली दल के MLA ने ज्वाइन किया AAP, सुखबीर को लगा बड़ा झटका

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में हाशिए पर खड़े शिरोमणि अकाली दल (SAD) को आज एक और बड़ा झटका लगा है। अकाली दल के विधायक (MLA) ने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर लिया। इस विधायक को मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने खुद AAP ज्वाइन करवाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बंगा से विधायक डॉ. खुखविंदर सिंह सुक्खी (Dr. Khukhwinder Singh Sukhi) आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में ज्वाइन करवाया है। उन्होंने इस मौके कहा कि वह डॉ अंबेडकर की सोच को लेकर आगे चल रहे हैं।

अकाली विधायक डा. सुखविंदर को AAP ज्वाइन करवाते सीएम भगवंत मान
अकाली विधायक डा. सुखविंदर को AAP ज्वाइन करवाते सीएम भगवंत मान

डॉ सुक्खी को और जिम्मेदारियां दी जाएगी

सीएम मान ने कहा कि डॉ सुक्खी को और जिम्मेदारियां दी जाएगी। डॉ. सुक्खी ने कहा कि अकाली दल में उन्हें पूरा मान सम्मान मिला है। लेकिन हलके का विकास उनकी प्राथमिकता है। उनके पार्टी छोड़ने को शिरोमणि अकाली को बड़ा झटका माना जा रहा है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

ਨਿਗਮ ਨੇ ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਕੁਬੇਰ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਲੋਨੀ ਦਾ ਕੰਮ ਰੋਕਿਆ | Daily Samvad Punjabi




728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *