Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, कानूनगो रिश्वत लेते पकड़ा गया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ अभियान के दौरान रिश्वत (Bribe) मांगने के आरोप कानूनगो पर मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक, मोगा जिले की तहसील अजीतवाल में तैनात फील्ड कानूनगो चमकौर सिंह के 15,000 रुपए की खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

एक्शन लाइन में दायर की गई शिकायत

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानूनगो के खिलाफ मामला केवल सिंह, निवासी गांव मडोके, जिला मोगा द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दायर की गई शिकायत पर किया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को ऑडियो रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड के रूप में पेश किया गया है।

Punjab News
Punjab News

15000 रुपए की रिश्वत की मांग की

उन्होंने आगे कहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के दौरान, यह पाया गया कि सहायक कलेक्टर, अजीतवाल, मोगा जिला अदालत ने उक्त शिकायतकर्ता को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने के लिए एक वारंट जारी किया था और इस उद्देश्य के लिए उक्त कानूनगो ने शिकायतकर्ता की मदद करने के लिए उससे 15000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी और यह आरोप सही पाया गया।

money
money

इसके बाद इस जांच रिपोर्ट के आधार पर चमकौर सिंह कानूनगो के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और इस दौरान इस तहसील कार्यालय में तैनात एक अन्य कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *