Vinesh Phogat: रजत की अपील खारिज होने पर विनेश की इमोशनल पोस्ट, रोते हुए फोटो डाली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vinesh Phogat: भारत की स्‍टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का दर्द पूरा देश समझ रहा है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 (Paris Olympics 2024) में रेसलिंग (Wrestling) की 50 किग्रा वर्ग की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा की फाइनल बाउट से पहले डिस्‍क्‍वालीफाई हो गईं थीं। फाइनल बाउट के दिन विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्‍यादा निकला था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

रेसलर विनेश फोगाट ने सिल्वर की अपील खारिज होने के बाद इमोशनल पोस्ट की है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से मैट पर रोते हुए अपनी फोटो डाली और इस फोटो में सिंगर बी प्राक का गाना, ‘मेरी बारी ते लगदे, तु रब्बा सोता रह गया…’ भी लगाया।

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

एक दिन पहले बुधवार, 14 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने विनेश की पेरिस ओलिंपिक में जॉइंट सिल्वर मेडल की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

विनेश ने रेसलिंग के 50 किग्रा विमेंस कैटेगरी में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। 8 अगस्त को फाइनल होना था, लेकिन मैच से पहले ओलिंपिक कमेटी ने विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण रेसलर को डिसक्वालिफाई कर दिया था।

IOA के वकील बोले- डीटेल आदेश का इंतजार

CAS में भारतीय ओलिंपिक संघ के वकील विधुष्पत सिंघानिया ने कहा- ‘अभी तक डीटेल आदेश नहीं आया है। सिर्फ एक लाइन का आदेश आया है कि विनेश की अपील खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने कोई कारण नहीं बताया है कि इसे क्यों खारिज किया गया या उन्होंने इतना समय क्यों लिया।

Vinesh Phogat was spotted outside the Paris Olympic Village.
Vinesh Phogat was spotted outside the Paris Olympic Village.

हम दोनों हैरान और निराश हैं कि एक निर्णय आया और उनकी अपील खारिज कर दी गई। हमें उम्मीद है कि डीटेल आदेश 10-15 दिनों में आ जाएगा। सीएएस के निर्णय के खिलाफ स्विस फेडरल ट्रिब्यूनल में 30 दिनों के भीतर अपील की जा सकती है।

डीटेल आदेश आने के बाद 30 दिन का समय शुरू होगा। हरीश साल्वे हमारे साथ हैं, वे हमारा मार्गदर्शन करेंगे। हम उनके साथ बैठेंगे, एक अपील का मसौदा तैयार करेंगे और उसे दायर करेंगे।’

Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

पीटी उषा ने जताई नाराजगी

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट पीटी उषा ने CAS के नतीजे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) और इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फैसले से उन्हें झटका लगा है।

Vinesh Phogat: रजत की अपील खारिज होने पर विनेश की इमोशनल पोस्ट, रोते हुए फोटो डाली

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *