Aaj ka Panchang: आज भाद्रपद माह का पहला बुधवार, भगवान गणेश करें पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 21 August 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 अगस्त यानी आज भाद्रपद माह का पहला बुधवार है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश (Lord Ganesh) की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जा रही है। पंडित प्रमोद शास्त्री जी की मानें तो आज दुर्लभ सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Lord Ganesh-ji
Lord Ganesh-ji

आज का पंचांग (Panchang 21 August 2024)

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि आज 21 अगस्त को शाम 05 बजकर 06 मिनट तक है। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। तृतीया तिथि 22 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक है।

रवि योग

भाद्रपद माह के पहले बुधवार पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण शाम 05 बजकर 01 मिनट तक है। इसके बाद धृति योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। आज तैतिल, गर और वणिज करण के भी संयोग बन रहे हैं। साथ ही पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 54 मिनट पर

चन्द्रोदय – शाम 08 बजकर 09 मिनट पर

चंद्रास्त – सुबह 07 बजकर 21 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 10 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 01 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

Aaj ka Panchang: आज भाद्रपद माह का पहला बुधवार, भगवान गणेश करें पूजा
AAJ-KA-Panchang

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *