Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के तत्वाधान में इनोकिड्स-अर्ली लर्निंग सेंटर का प्रारंभ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस के इनोकिड्स प्री-प्राइमरी विंग ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड, नूरपुर रोड में सेशन 2024-25 से इनोकिड्स विंग के अंतर्गत अर्ली लर्निंग सेंटर का आरंभ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इनोकिड्स अर्ली लर्निंग सेंटर विशेष रूप से प्री-स्कूल आयु वर्ग के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कि एक फाऊंडेशनल वातावरण के रूप में कार्य करता है। यहां नन्हे लर्नर्स अपने माता-पिता के साथ उनके सर्वांगीण विकास के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इनकी आयु सीमा ढाई वर्ष से तीन वर्ष तक है।

अर्ली लर्निंग सेंटर पेरेंट-चाइल्ड की सहभागिता के सिद्धांत पर कार्य करता

अर्ली लर्निंग सेंटर पेरेंट-चाइल्ड की सहभागिता के सिद्धांत पर कार्य करता है, जहाँ एक समर्पित, अनुभवी व एक्टिव अध्यापक माता-पिता-बच्चे की जोड़ी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। यह इन्नोवेटिव सिद्धांत सीखने की पद्धति को रोचक और आकर्षक बनाएगा, जिससे बच्चों को एक आरामदायक और इंटरेक्टिव वातावरण में नए कॉन्सेप्ट्स सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

2 सितंबर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स उपलब्ध होंगे

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर अनूप बौरी ने बताया कि अर्ली लर्निंग सेंटर के लिए 2 सितंबर, 2024 को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स उपलब्ध होंगे। इनोसेंट हार्ट्स के प्रत्येक स्कूल में अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी उपलब्ध रहेगा। इनोसेंट हार्ट्स फैमिली का सदस्य बनने के लिए इस सुनहरी अवसर का फायदा उठाएँ।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *