Jagdish Tytler Convicted: जगदीश टाइटलर को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jagdish Tytler Convicted: 1984 के सिख विरोधी दंगों (1984 Anti Sikh Riots) से जुड़े पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा मामले में दिल्ली कोर्ट ने जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) को दोषी करार दिया है। इससे पहले 19 जुलाई को जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इससे पहले सुनवाई के दौरान जगदीश टाइटलर की ओर से पेश वकील मनु शर्मा ने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने दो क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। 2009 में, सह-अभियुक्त सुरेश कुमार पन्नेवाला के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था, जिसे ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था।

गवाहों पर कैसे भरोसा किया जा सकता

मनु शर्मा ने कहा कि 1984 से 2022-23 तक इस मामले में कोई गवाह नहीं था। इतने लंबे समय बाद सामने आए गवाहों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है? मनु शर्मा ने इस मामले में जगदीश टाइटलर को बरी करने की भी मांग की थी।

भीड़ ने पुलबंगश गुरुद्वारे में आग लगी दी

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कथित तौर पर कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के नजदीकी जगदीश टाइटलर ने आक्रोशित भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। इस दौरान भीड़ ने पुलबंगश गुरुद्वारे में आग लगी दी थी।

3 सिखों की मौत हो गई थी

सीबीआई ने टाइटलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 109 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि इस अग्निकांड के दौरान 3 सिखों की मौत हो गई थी और यह घटना 1 नवंबर 1984 को हुई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *