Visa Application: जून 2024 छमाही में वीजा आवेदन में आई तेजी, जाने क्या है ‘वीजा एट योर डोर स्टेप’ सर्विस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Visa Application: कोरोना महामारी के बाद से भारत में वीजा आवेदन (Visa Application) की संख्या में शानदार तेजी देखने को मिली है। वीजा आवेदन को लेकर वीजा सर्विस प्रोवाइडर VFS Global कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 (Covid 19) की महामारी के बाद से वीजा आवेदन की संख्या में तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ें साफ बताते हैं कि कोरोना महामारी के बाद विदेश यात्रा में भी बढ़ोतरी आई।

covid 19
covid 19

बढ़ गए वीजा आवेदन

VFS Global ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जून में वीजा आवेदन की संख्या में महामारी के पहले के स्तर को पार कर दिया है। यह आवेदन 2019 की पहली छमाही की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा है। वहीं, वर्ष 2023 की तुलना में आवेदन की संख्या 11 फीसदी बढ़ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पर्सनलाइज्ड सर्विस में ‘वीजा एट योर डोर स्टेप’ (VAYD) की मांग में भी वृद्धि हुई है। साल 2019 की तुलना में VAYD की मांग में चार गुना वृद्धि देखने को मिली है। वही, 2023 की पहली छमाही की तुलना में VAYD में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Airport
Airport

वीज़ा एट योर डोर स्टेप में आवेदक घर या फिर किसी भी स्थान से वीजा आवेदन के प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं और बायोमेट्रिक एंट्रोलमेंट सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं।

इन देशों में उपलब्ध है VAYD सर्विस

VFS Global ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत की VAYD सर्विस 16 देशों के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि आप घर बैठे इन देशों के लिए वीजा आवेदन कर सकते हैं।

Passport-and-VISA
Passport-and-VISA

घर बैठे आप ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, स्लोवेनिया, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन के लिए वीजा आवेदन कर सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *