Aaj ka Panchang: आज है सोमवती अमावस्या, पवित्र नदियों में करें स्नान, शिव जी की करें पूजा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 02 September 2024: आज सोमवार है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (Monday) 2 सितंबर यानी आज भाद्रपद अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर पितरों का भी तपर्ण किया जाता है। पंडित प्रमोद शास्त्री की मानें तो आज सोमवती अमावस्या पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Ganga River
Ganga River

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त (Somvati Amavasya Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या तिथि आज सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर शुरू हुई है। इस तिथि का समापन 03 सितंबर को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर होगा।

शिव योग (Shiv Yog)

ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद अमावस्या पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। शिव योग संध्याकाल 06 बजकर 20 मिनट तक है। इसके बाद सिद्धि योग का संयोग है। ज्योतिष शिव और सिद्धि योग को बेहद शुभ मानते हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

Lord shiv
Lord shiv

सिद्धि योग (Siddhi Yog)

सोमवती अमावस्या पर सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण संध्याकाल 06 बजकर 21 मिनट से हो रहा है। वहीं, समापन 03 सितंबर को संध्याकाल 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। ज्योतिष मंगल कार्य करने के लिए सिद्धि योग को शुभ मानते हैं। इस योग में महादेव की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर होंगे।

शिववास योग (Shiv Vaas Yog)

सोमवती अमावस्या पर शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव कैलाश पर्वत पर जगत की देवी मां गौरी के साथ रहेंगे। इस दौरान शिव-शक्ति की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त एवं गोधूलि मुहूर्त का भी शुभ संयोग है।

Lord shiv
Lord shiv

आज का पंचांग (Panchang 02 September 2024)

सूर्योदय – सुबह 06 बजे…

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 41 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 15 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 07 बजकर 35 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

Lord shiv-and-parvati
Lord shiv-and-parvati

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *