Jalandhar News: सूर्या एंक्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश वर्मा और लोगों ने MLA रमन अरोड़ा का जताया आभार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पिछले 24 साल से बदहाल पड़े सूर्या एंक्लेव (Surya Enclave) के विकास कामों और समस्याओं को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाने पर विधायक रमन अरोड़ा को सूर्या एंक्लेव के लोगों ने आभार जताया है। लोगों ने कहा है कि इतने साल बाद AAP सरकार ने उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सूर्या एंक्लेव डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, महासचिव जसजीत सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतिन्दर महाजन, हेमंत महे, नरेश मित्तल, सरदारी लाल बार-बार एनहासमेंट की समस्या का हल करने पर जोर दे रहे थे। इसे लेकर इन लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा को मांग पत्र भी सौंपा था।

भगवंत सिंह मान को मांग पत्र भी सौंपा

विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मांग पत्र भी सौंपा गया था। इनहासमेंट मुद्दे पर सूर्या एनक्लेव निवासियों को निजात दिलाए जाने की मांग की गई थी। डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल को भी सूर्या एंक्लेव में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया था।

अब विधायक रमन अरोड़ा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर सूर्या एंक्लेव के लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। सूर्या एंक्लेव के लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा का आभार जताया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *