Jalandhar News: जालंधर में पुलिस का एनकाउंटर, दोनों तरफ से फायरिंग; शूटर घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) के राइट हैंड कन्नू गुज्जर (Kanu Gurjja) तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर आई है। दरअसल, जालंधर में दो गैंगस्टरो की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिसमें दोनों तरफ से करीब 9 गोलियां (Firing) चलीं। जिसमें कन्नू गुज्जर को करीब 5 गोलियां लगीं। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस (Police) ने घटनास्थल से आरोपी के पास से 2 अवैध हथियार बरामद किए हैं। गैंगस्टर भगवानपुरिया के लिए गैंगस्टर कन्नू गुज्जर काम करता था। ​​​​​

Firing
Firing

जालंधर सिटी पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया था। जिसमें कन्नू गुज्जर फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर आज सुबह सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने नवांशहर के बलाचौर इलाके से कन्नू को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के दौरान आरोपी ने की फायरिंग

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपी ने जालंधर में हथियार छिपा रखे हैं। गिरफ्तारी के बाद सीआईए स्टाफ टीम आरोपी को तुरंत जालंधर के 66 फुटी रोड पर लेकर आई। जहां आरोपी ने बताया कि उसके पास हथियार पड़े हैं। जब पुलिस आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से अपने हाथ छुड़ा लिए। जिसके बाद उसने आरोपी से बरामद हथियार से फायरिंग की।

गुज्जर को लगी गोलियां

आरोपी ने सीआईए पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग की थी। गनीमत रही कि पुलिस पार्टी को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें गुज्जर को पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर, पेट और पीठ पर गोलियां लगी हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।​​​​​​​

CIA staff personnel taking Kannu Gujjar to the OT of Civil Hospital for treatment.
CIA staff personnel taking Kannu Gujjar to the OT of Civil Hospital for treatment.

सिविल अस्पताल में इलाज जारी

बता दें कि आरोपी को सीआईए स्टाफ की टीम गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल जालंधर लेकर आई। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल गुज्जर की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उसका काफी खून बह चुका है। यह एनकाउंटर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम ने किया है। जल्द ही पुलिस की ओर से सदर थाने में एनकाउंटर को लेकर अलग से एफआईआर दर्ज की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *