Aaj ka Panchang: आज करें भगवान गणेश जी की पूजा, सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 04 September 2024: आज बुधवार है, तारीख है 4 सितंबर 2024। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (Wednesday) 4 सितंबर यानी आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा एवं द्वितीया तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर साध्य योग समेत कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं।

Lord Ganesh-ji
Lord Ganesh-ji

इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 04 September 2024)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 09 बजकर 46 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। द्वितीया तिथि 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी।

साध्य योग (Siddhi Yog)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण संध्याकाल 08 बजकर 03 मिनट तक हो रहा है। ज्योतिष मंगल कार्य करने के लिए साध्य योग को शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर होंगे।

इसके बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। करण की बात करें तो बव, बालव और कौलव करण के योग बन रहे हैं।

Lord Ganesh-ji
Lord Ganesh-ji

शिववास योग (Shiv Vaas Yog)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। आज देवों के देव महादेव कैलाश पर्वत पर जगत की देवी मां गौरी के साथ रहेंगे। इस शुभ अवसर पर शिव परिवार की पूजा करने और भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 39 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 15 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

Vinayaka Chaturthi
Vinayaka Chaturthi

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *