Jalandhar News: जालंधर के RS Global Immigration के सुखचैन राही की कोर्ट में आज पेशी, रेप को लेकर CCTV से मिले अहम सुराग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के ट्रैवल एजेंट RS ग्लोबल (RS Global Immigration) के मालिक सुखचैन सिंह राही (Sukhchain Singh Rahi) को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुखचैन सिंह राही ने प्राइम रिगालिया होटल (Hotel Prime Regalia) में 24 साल की लड़की से रेप किया था। पुलिस ने राही को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जालंधर के ट्रैवल एजेंट RS ग्लोबल के मालिक सुखचैन सिंह राही द्वारा 24 वर्षीय युवती के साथ रेप किए जाने के मामले में आज उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाना है। राही ने 24 साल की लड़की को सैमिनार के बहाने बीएसएफ चौक के पास स्थित प्राइम रिगालिया होटल में बुलाया था। जहां उसके साथ दूसरे फ्लोर पर बने कमरे में रेप किया गया था।

पुलिस ने राही की फॉर्च्यूनर गाड़ी कब्जे में लिया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। जोकि कल खत्म हो गया। आज उसे दोबारा पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीते दिन एविडेंस के तौर पर होटल में लगे कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए हैं। जोकि कोर्ट में दिखाए जा सकें।

पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर होटल पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने राही की फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 2 दिन तक चली पूछताछ के बाद आज दोबारा उसे कोर्ट में पेश किया जाना है। आज राही को जेल भेजा जा सकता है। वहीं, पुलिस ने लड़की के 164 के बयान करवा लिए हैं।

लड़की ने लिखा था सुसाइड नोट

पुलिस ने युवती से एक सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। नोट में पीड़िता ने लिखा है कि वह जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित पीजी में रहती है। उसने 20 अगस्त को इंडो कैनेडियन की साथ वाली गली में बने बड़ी आरएस ग्लोबल ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में कॉल किया था। फोन पर उसकी बात कंपनी की कर्मचारी पल्लवी से हुई थी।

Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl
Suicide note written by the girl

जिसने अगले दिन यानी 21 अगस्त को ऑफिस आने को कहा। जहां उसकी मीटिंग सुखचैन सिंह राही नाम के ट्रैवल एजेंसी मालिक से करवाई गई, जो अपने आपको कंपनी का मालिक बताता था। आरोपी ने पीड़िता का नंबर ले लिया था। युवती ने उससे सिंगापुर जाने की बात कही थी। मगर राही ने उसे कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने की बात कही। जिसमें उसका खर्च भी कम से कम आएगा।

होटल में ले जाकर किया रेप

पीड़िता ने उक्त आरोपी के नंबर पर अपने सारे दस्तावेज भेज दिए। जिसके बाद सेमिनार के बहाने युवती को होटल प्राइम रिगालिया में बुलाया। जहां होटल में पहले लड़की की एंट्री की गई और फिर दूसरे फ्लोर पर बने एक रूम में ले गया।

पीड़िता ने सुसाइड नोट में आगे कहा- रूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पी, जिसके बाद उसके कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। मगर इतना जरूर पता चला कि मेरे सात दो बार गलत काम हुआ। जिसके बाद मुझे पीजी छोड़ दिया गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *