Crude Oil Downfall: क्यों गिर रहे क्रूड तेल के दाम? इसका क्या पड़ेगा भारत पर असर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Crude Oil Downfall: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) का भाव लगातार गिर रहा है। अगर ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स की बात करें, तो यह दिसंबर 2021 के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (Falling crude oil prices) के बावजूद सरकारी ऑयल कंपनियों के शेयरों में काफी गिरावट देखी जा रही है। ONGC के शेयरों में 2.94 फीसदी, IOC में 3.11 फीसदी और BPCL ने 1.49 फीसदी का गोता लगाया है।

Market
Market

आइए जानते हैं कि क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट क्यों आ रही है और इसका भारत की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा। साथ ही, क्रूड में गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट क्यों देखी जा रही है।

क्रूड ऑयल में गिरावट क्यों?

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और चीन (US China economic slowdown) हैं। केडिया फिनकॉर्प के फाउंडर नितिन केडिया का कहना है कि चीन में औद्योगिक मंदी के चलते क्रूड ऑयल की डिमांड घटने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया है कि अगर राष्ट्रपति बनते हैं, तो ईरान के तेल उत्पादन की लिमिट घटा देंगे, ताकि वह आमदनी कम हो और वह आतंकवाद की फंडिंग न कर पाए।

donald-trump
donald-trump

नितिन केडिया का कहना है कि शुरुआत में ट्रंप की जीत की संभावनाएं काफी मजबूत थीं, ऐसे में लग रहा था कि ईरान का तेल उत्पादन घटेगा और सप्लाई के मोर्चे पर चुनौतियां पैदा होंगी। लेकिन, अब ट्रंप को कमला हैरिस से काफी तगड़ी टक्कर मिल रही है और उनकी जीत की उम्मीद भी जताई जाने लगी है। इस सूरत में ईरान के तेल उत्पादन पर ज्यादा सख्ती की गुंजाइश नहीं है। इसके चलते भी क्रूड के दाम लगातार गिर रहे हैं।

Share market
Share market

शेयर मार्केट पर क्या होगा असर?

अगर ओवरऑल देखा जाए, तो कच्चे तेल का दाम घटना (Oil price decline effects) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छा है। हमारे आयात बिल का एक बड़ा हिस्सा क्रूड ऑयल का बिल चुकाने में चला जाता है। ऐसे में क्रूड प्राइस घटने से सरकार को राजकोषीय घाटा नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

इससे महंगाई भी नियंत्रित रहती है। अगर सरकार सस्ते क्रूड का फायदा पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर देती है, तो इससे कई कंपनियों को भी फायदा हो सकता है, क्योंकि उनकी कामकाजी लागत कम होगी।

75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आता है, तो…

हालांकि, क्रूड प्राइस कम होने से भी ONGC, IOC और BPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। केडिया फिनकॉर्प के फाउंडर नितिन केडिया का कहना है कि इन कंपनियों का फिनिश्ड प्रोडक्ट क्रूड है।

अगर क्रूड का दाम 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आता है, तो माना जाता है कि इन कंपनियों की अर्निंग पर शेयर (EPS) कम हो सकती है। हालांकि, क्रूड का दाम 75 डॉलर से ऊपर जाने की स्थिति में ONGC जैसे शेयरों में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *