Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जाने आज के ताजा दाम

Daily Samvad
1 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सरकार ने 23 जुलाई (July) को पेश बजट में सोने पर आयात शुल्क घटाया तो इसकी कीमतें हजारों रुपये गिर गईं। इसके बाद से बाजार में सोना (Gold) सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठे खरीदारों को अब बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दरअसल, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 1,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

Gold Silver Price
Gold Silver Price

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को चांदी की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना 0.31 फीसदी बढ़कर 2,550.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *