Crime News: अमरूद खिलाने के बहाने 7 वर्षीय बच्ची से रेप, हत्या कर शव खेतों में दफनाया

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हरियाणा। Crime News: देश में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा (Haryana) से सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। यहां एक 7 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप कर उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद में उसका शव को खेतों में दफना दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शव को धान के खेतों से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को तो गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बूडिया का रहने वाला है, बुधवार को वो अपने पड़ोस में रहने वाली दो बच्चियों को गुरुद्वारे में मत्था टेकने और बाग से अमरूद खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था।

इस दौरान 5 वर्षीय नाबालिग तो वापस आ गई लेकिन 7 वर्षीय बच्ची वापस नहीं आई। जिसके बाद उसने ये सारी सूचना परिवार वालों को दी। परिवार ने पुलिस को इस बारे बताया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *