Punjab News: सुप्रीम कोर्ट का पंजाब सरकार को बड़ा झटका, NRI कोटा को बताया धोखाधड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पंजाब सरकार (Punjab Government) को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले में NRI को दिया जाने वाला विशेष कोटा खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बता दे कि इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार के इस फैसले को खारिज कर दिया था। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दाखिल की गई थी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सख्त शब्दों में कहा कि ऐसा करना धोखाधड़ी के बराबर है।

तीनों याचिकाएं खारिज

इसलिए तीनों याचिकाएं खारिज की जाती हैं। इसके साथ ही पीठ ने माना कि पंजाब सरकार का कानून में संशोधन का कदम देश की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को कमजोर करने के समान है।

यह पूरी तरह धोखाधड़ी

उन्होंने कहा कि हमें अब यह एनआरआई कोटा कारोबार बंद करना होगा, यह पूरी तरह धोखाधड़ी है और हम अपनी शिक्षा प्रणाली के साथ यही कर रहे हैं। न्यायाधीश जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। उच्च न्यायालय ने इस मामले पर विस्तार से विचार किया है।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *