Daily Horoscope: कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है, परिवार में कोई सुखद समाचार होगा प्राप्त; पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 September 2024 Daily Horoscope: आज रविवार (Sunday) है। तारीख बै 29 सितंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार गुजरने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

तो वहीं कुछ जातक परिवार में चल रहे विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। ऐसे में चलिए अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है, कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है, वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपने से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप पारिवारिक किसी समस्या को लेकर परेशान रह सकते हैं। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप हम किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगी। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। परिवार के साथ किसी विशिष्ट कार्य की योजना बना सकते हैं। कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार जो चल रहा है, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, किसी बात को लेकर आप चिंता में डूबे रहेंगे। आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर किसी से मिलने जा सकते हैं। परिवार में भाई-भतीजे से मतभेद बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, हानि का योग बन सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आज आप खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा व मान-सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परिवार के साथ यह क्षण आनंददायक होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार व मित्रों का आर्थिक सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा समझौता आपके हाथ से निकल सकती हैं। कोई नया वाहन या मकान आज आप खरीद सकते हैं, परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए किसी से मिल सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *