Crime News: पहले Cash On Delivery पर डेढ़ लाख का iPhone किया आर्डर, पैसे ना देने पड़े इसलिए डिलीवरी बॉय की कर दी हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक डिलीवरी बॉय की हत्या कर उसकी लाश बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दी गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दरअसल डिलीवरी बॉय भरत साहू एक iPhone की डिलीवरी के लिए चिनहट निवासी गजानन के घर पहुंचा था। उसने फ्लिपकार्ट से डेढ़ लाख रुपये का iPhone कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर किया था।

हत्या कर शब नहर में फेंका

जब भरत पेमेंट के लिए गजानन के घर पहुंचा, तो और उसके एक दोस्त ने भरत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि फोन का पैसा न देना पड़े इस वजह से आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

डेढ़ लाख रुपए का फोन कैश ऑन डिलीवरी के तहत किया था ऑर्डर

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चिनहट निवासी गजानन ने फ्लिपकार्ट से डेढ़ लाख रुपए का iPhone कैश ऑन डिलीवरी के तहत ऑर्डर किया था। भरत साहू मुख्य आरोपी गजानन के घर पहुंचा, तो उसके एक दोस्त ने मिलकर उसे घर के अंदर बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद दोनों ने भरत की लाश को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आकाश को हिरासत लिया है। वहीं पुलिस गजानन की तलाश कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *