St Soldier News: शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा ध्रुव तारे की तरह चमकता रहेगा स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा जी का नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन की संस्थापक स्व. शांता चोपड़ा की पुण्यतिथि कुष्ठ आश्रम में मनाई गई। उनकी पुण्यतिथि पर उनके बड़े बेटे अनिल चोपड़ा (चेयरमैन सेंट सोल्जर ग्रुप) पुत्रवधू संगीता चोपड़ा (वाइस चेयरपर्सन) और छोटे बेटे सुनील चोपड़ा (चेयरमैन सैकर्ड हार्ट स्कूल) विशेष रूप से आश्रम पहुंचे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल मनगिंद्र सिंह, स्टाफ मैंबर्स भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी की प्रतिमा के आगे फूल मालाएं अर्पित कीं, उनको श्रद्धांजलि दी और उनको शत-शत नमन किया। वहीं पंडित जी द्वारा पूजा की गई और इसके उपरांत कुष्ठ आश्रम में रह रहे रोगियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया।

उनके बड़े बेटे अनिल चोपड़ा, बहू संगीता चोपड़ा, छोटे बेटे सुनील चोपड़ा ने अपने हाथों से सभी को लंगर बांटा।चोपड़ा ने बताया कि उनकी माता शांता चोपड़ा की शिक्षा के साथ-साथ हमेशा समाज के इस खास वर्ग के साथ खास सांत्वना रही है और समाज सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रही हैं। इसी कारण उनकी बरसी यहां मनाई जाती है ताकि उनकी सोच को बाकियों तक पहुंचा जा सकें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *