Jalandhar News: सीएम भगवंत मान से मिलकर विधायक रमन अरोड़ा ने पूछी कुशलक्षेम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) से विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने उनके जालंधर (Jalandhar) स्थित आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस दौरान जालंधर की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए समस्याओं समेत कई मुद्दों पर वार्ता हुई। विधायक रमन अरोड़ा ने माननीय मुख्यमंत्री को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास संबधी कार्यो के बारे में अवगत करवाया।

bhagwant-mann
bhagwant-mann

उन्होंने मुख्यमंत्री जी को बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास कार्य चल रहे हैं और अनेक कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। वहीं अन्य अनेक प्रोजेक्ट के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

विकास कार्य करवाए जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को विकास के मामलों में मॉडल बनाने में प्रयासरत हैं। पूरे क्षेत्र में बिना किसी राजनैतिक भेद-भाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार से आया हुआ पैसा पूरी ईमानदारी के साथ विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। विधायक अरोड़ा ने विकास कार्यों में मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *