Jalandhar News: पंजाब सरकार मंडियों में फसल को खरीदने के लिए वचनबद्ध, DC ने धान की खरीद की शुरू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal) ने आज यहां नई अनाज मंडी में इस सीजन के लिए धान की खरीद शुरू करवाई। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को किसानों (Farmers) की सुविधा के लिए उचित और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस सीजन में जिले के सभी 79 खरीद केंद्रों पर 11.20 लाख मीट्रिक टन धान आने की उम्मीद है और किसानों के अनाज की खरीदारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए है। इसी प्रकार खरीदी गई फसल की समय पर डिलीवरी और भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

DC Himanshu Aggarwal started the purchase of paddy in the new grain market, Jalandhar
DC Himanshu Aggarwal started the purchase paddy

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अब तक 8739 मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हो चुकी है। डा.अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Government) मंडियों में किसानों द्वारा लाई गई फसल का एक-एक दाना तय समय में खरीदने के लिए वचनबद्ध है।

अधिकारियों को निर्देश दिए

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पीने के पानी, साफ-सफाई, छाय, तिरपाल, बारदाने की उपलब्धता के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अधिकारियों द्वारा पहले ही कर ली गई है।

उन्होंने लिफ्टिंग एवं भुगतान पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर भुगतान करने में कोई कमी न छोड़ें तथा सभी भुगतान तत्काल करें। डा.अग्रवाल ने कहा कि मंडियों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

DC Himanshu Aggarwal started the purchase of paddy in the new grain market, Jalandhar

किसानों से भी बातचीत की

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत की और अनाज मंडियों में अधिकारियों द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होंने कहा कि लेबर एवं ट्रांसपोर्ट संबंधी ठेके पहले ही हो चुके है और लिफ्टिंग का काम भी तेजी से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया उचित एवं व्यवस्थित ढंग से की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे केवल सूखी फसल ही मंडियों में लाए और रात में कटाई से बचें।

DC Himanshu Aggarwal started the purchase of paddy in the new grain market, Jalandhar
DC Himanshu Aggarwal

नया अनुभव सांझा करते हुए कहा कि…

इस मौके पर सहझंगी गांव के किसान जरनैल सिंह ने कहा कि मंडी पहुंचते ही उनकी फसल खरीद ली गई। उन्होंने सरकार के वादे के अनुसार खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से चलाने के लिए जालंधर प्रशासन द्वारा किए प्रबंधों की प्रशंसा की।

गाखल गांव के एक अन्य किसान हरि सिंह ने नई अनाज मंडी में अपना नया अनुभव सांझा करते हुए कहा कि मंडी पहुंचने पर उनकी फसल तुरंत खरीद ली गई। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी द्वारा अनाज मंडी में पीने के पानी तथा बैठने के लिए कुर्सियों के उचित प्रबंध किए गए है।

DC Himanshu Aggarwal started the purchase of paddy in the new grain market, Jalandhar
DC started the purchase of paddy

जालंधर प्रशासन का धन्यवाद किया

इस मौके पर बोलते हुए आरती रविंदरपाल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने बाजारों में उचित प्रबंध किए है। किसानों ने पूरी खरीद प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने खरीद सीजन को प्राथमिकता देने के लिए पंजाब सरकार और जालंधर प्रशासन का धन्यवाद किया।

इस दौरान मंडी अधिकारी मुकेश कैले, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह और आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *