Jammu Kashmir Election Result: जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, AAP का खुला खाता, BJP अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Jammu Kashmir Election Result 2024 LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

29 सीटों पर आगे चल रही भाजपा 27 जीत चुकी है। पीडीपी को 3 सीट मिली। एक-एक सीट आम आदमी पार्टी और जेपीसी के खाते में आई। 7 निर्दलीय भी जीते। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। यहां AAP का भी खाला खुला है।

omar abdullah
omar abdullah

उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे। उमर अब्दुल्ला को दो सीटों बडगाम और गांदरबल पर जीत मिली।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। उन्होंने कहा- मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से हार गए। हार के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

Punjab News
Punjab News

इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

पार्टीजीतेआगेरुझानों में बढ़त
नेशनल कांफ्रेंस41142
कांग्रेस606
BJP27229
PDP303
JPC101
CPI (M)011
AAP101
अन्य707
कुल86490
Farooq Abdullah
Farooq Abdullah

जनता ने जनादेश दे दिया है

नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “जनता ने जनादेश दे दिया है। इससे साबित होता है कि 5 अगस्त को 370 हटाने का जो फैसला लिया गया, उसे लोगों ने स्वीकार नहीं किया। उमर अब्दुल्ला अगले सीएम होंगे।”

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *