Punjab News: कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे 27 लाख, ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों, करोड़ो ठगने (Fraud) के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। ऐसे ही कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट (Travel Agent) ने ठगे 27 लाख।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

दरअसल, मोगा पुलिस (Moga Police) द्वारा हरपाल सिंह निवासी गांव कद्दगिल तरनतारन के बेटे प्रभदयाल सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट अमनदीप सिंह निवासी गांव कानियांवाली फरीदकोट पर 27 लाख 65 हजार रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है।

Canada Punjab News
Canada Punjab News

पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार मलकीत सिंह विरदी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में हरपाल सिंह ने कहा कि कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट अमनदीप सिंह तथा उसके साथी राजकुमार जिसकी मृत्यु हो चुकी है, के साथ उसने अपने बेटे को कनाडा भेजने की सितम्बर 2021 को मोगा में बात हुई थी।

लाखों रुपए की मांग की

उक्त ट्रैवल एजेंटों ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की मांग की। उनकी बातचीत तय हो गई। इसके बाद कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट राजकुमार उसके बेटे प्रभदयाल सिंह को कनाडा भेजने के लिए अपने साथ कोलकाता ले गया और कहा कि वह उसे वहां से कनाडा भेज देगा।

Fraud-Travel-Agent
Fraud-Travel-Agent

वहां ले जाकर उन्होंने उसके बेटे को बंधक बना लिया और बुरी तरह से मारपीट करने लगा और उन्होंने उसके बेटे से घर फोन करवाकर कहा कि वह कनाडा पहुंच गया है जो ट्रैवल एजेंटों के पैसे बनते हैं, वह दे दो।

जिस पर उसने 27 लाख 65 हजार रुपए उनको दे दिए। इसके बाद उसका बेटा किसी तरीके से उनके चंगुल से निकलकर गांव पहुंच गया और उसने उसे सारी बात बता दी और कहा कि उन्होंने कनाडा भेजने के नाम पर उनके साथ ठगी की है।

पैसे देने से इंकार कर दिया

शिकायतकर्ता ने कहा कि ट्रैवल एजेंट अमनदीप सिंह ने कुछ समय बाद उन्हें 2 लाख रुपए वापस कर दिए और बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया और टालमटोल करने लगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सैल मोगा को करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को जांच में अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया।

money
money

जांच के बाद शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने के बाद उक्त मामले में अमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार मलकीत सिंह विरदी ने कहा कि कथित आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *