Punjab News: पंजाब में 4 वर्षीय बच्ची का रेप, आरोपी ने अर्धनग्न हालात में नीचे फेंका; मौत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आरोपी ने पहले चार साल की बच्ची से रेप (Rape) किया और उस बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में बच्ची की उसी वक्त मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

वारदात के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। जांच के लिए लुधियाना के थाना मोती नगर की पुलिस (Police) जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के बाद आरोपी क्राइम सीन (Crime Scene) से फरार हो गया था। वारदात के बाद से पूरे मोहल्ले में सहम का माहौल बना हुआ है।

Ludhiana 4 Year Old Girl Raped And Murdered Case
Ludhiana 4 Year Old Girl Raped And Murdered Case

मिली जानकारी के अनुसार ये वारदात मंगलवार को दोपहर शेरपुर के रंजीत नगर में स्थित फौजी कॉलोनी में उक्त आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फौजी कॉलोनी में बने क्वार्टरों के बाहर एक बच्ची खेल रही थी, जिसे आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया था। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर ले गया और वहां से बच्ची को नीचे फेंक दिया।

Rape News
Rape News

अर्धनग्न हालात में बच्ची को नीचे फेंका

दोषी ने जैसे ही बच्ची को नीचे फेंका तो आसपास के लोगों ने बच्ची को गिरते देख लिया। जिसके बात तुरंत मोहल्ला वासी इकट्ठा हो गए। लोगों ने कहा- बच्ची को एक कंबल से लपेटा हुआ था। उन्हें जोर से गिरने की आवाज आई तो बाहर आकर देखा। जहां एक कंबल में बच्ची लिपटी हुई थी और उसका काफी खून बह चुका था।

मोहल्ले के रहने वाले निरंजन कुमार ने कहा- बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके गुप्तागों से खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने दोषी को तलाशने की कोशिश की। मगर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल आरोपी कहां गया, इसका पता नहीं चल पाया है।

क्वार्टरों में रहता था आरोपी

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी करीब डेढ़ माह पहले की उक्त क्वार्टरों में रहने के लिए आया था। क्वाटर में कुल 120 से ज्यादा कमरे हैं। जिसमें 400 से ज्यादा लोग रहते हैं। दोषी भी इसी कवाटर में रहता था। आरोपी किसी निजी फैक्ट्री में काम करता था। उक्त आरोपी का नाम और अन्य जानकारियां पुलिस पता कर रही है।

CIA in-charge Rajesh Sharma and others investigating the crime scene.
CIA in-charge Rajesh Sharma and others investigating the crime scene.

पिता बोले- पुलिस का फोन आया तो वारदात की जानकारी मिली

बच्ची के पिता कहा- वह ड्यूटी पर गया हुआ था। उन्हें फोन आया कि उनकी बच्ची के साथ ऐसा हुआ है। जिससे बाद वह तुरंत अपने घर पहुंचे, जहां पता चला कि बच्ची की मौत हो चुकी थी। एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे।

थाना मोती नगर और सीआईए की टीमें भी जांच कर रही हैं। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *