Punjab News: पंजाब में इंजिनियर, जेई और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने मानसा (Mansa) जिले की नगर काउंसिल (एम.सी.) बुढलाडा के अधिकारियों/कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ सड़क निर्माण में मिलीभगत से अनियमितताएं करने और सरकार को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर एम.सी. बुढलाडा (Budhlada Municipal Council) के आरोपी इंदरजीत सिंह, सहायक नगर इंजीनियर (ए.एम.ई.), राकेश कुमार, जूनियर इंजीनियर (जे.ई.), और ठेकेदार राकेश कुमार, मालिक आदर्श कोऑपरेटिव एल एंड सी सोसाइटी, झुनीर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि नगर निगम बुढलाडा के इन अधिकारियों/कर्मचारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर बुढलाडा शहर की कुलाना रोड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितताएं की हैं। इसके अलावा, इंदरजीत सिंह, ए.एम.ई., और राकेश कुमार, जे.ई., ने सड़क की साइट पर जाकर जरूरी निरीक्षण नहीं किया और न ही सरकारी माप बुक (एम.बी.) में प्रविष्टियां पूरी कीं।

अनियमितताएं करने की मिलीभगत

उन्होंने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम द्वारा जांच के दौरान सीमेंट कंक्रीट की इस सड़क की लंबाई 693 फुट पाई गई, जबकि सरकारी माप बुक में इसकी लंबाई 760 फुट दर्ज की गई थी। इस तरह, ठेकेदार को अतिरिक्त भुगतान दिलाने के लिए एम.बी. में 67 फुट अधिक सड़क दर्ज की गई।

इसके अलावा, ठेकेदार राकेश कुमार ने कानूनी कार्रवाई के डर से 2 लाख रुपये कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल बुढलाडा के खाते में जमा कराए, जिससे मामले में अनियमितताएं करने की मिलीभगत का प्रमाण मिलता है।

FIR
FIR

केस की आगे की जांच जारी

इस जांच के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 13(1)(ए) और 13(2), और आईपीसी की धारा 409, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत एफआईआर नंबर 23 दिनांक 08.10.2024 को विजिलेंस थाना बठिंडा रेंज में दर्ज की गई है।

विजिलेंस ने एमसी बुढलाडा के राकेश कुमार, जेई, और मानसा शहर के रहने वाले ठेकेदार राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस केस की आगे की जांच जारी है और आरोपी इंदरजीत सिंह, ए.एम.ई., की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *