Punjab News: सेवानिवृत्त सैनिक के साथ युवकों ने कर दिया बड़ा कांड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, साहनेवाल/कोहारा। Punjab News: सेना से रिटायर्ड बुजुर्ग सैनिक से 2 युवकों ने उसकी दूध डेयरी पर आकर मारपीट की और उससे नकदी व चांदी का कड़ा लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, थाना कूम कलां के अंतर्गत पड़ते गांव बौंकड़ गुजरां में पूर्व सैनिक के साथ मारपीट कर लूट (Loot) लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इस संबंध में पुलिस को दी गई जानकारी में सरवन सिंह पुत्र करता राम निवासी गांव बौंकड़ गुजरां ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड है, उसकी उम्र करीब 70 वर्ष है। उनके 2 बच्चे हैं एक विदेश में नौकरी करता है और दूसरा पुलिस विभाग में कार्यरत है। उनका अपने ही गांव में दूध डेयरी का काम है।

Loot In Jalandhar
Loot In Jalandhar

चांदी का कड़ा भी उतार लिया

रिटायर्ड सैनिक ने बताया कि गत 5 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे 2 युवक उनकी डेयरी पर आए, जिनमें से एक का नाम करन बोल रहे थे। युवकों ने आते ही रिटायर्ड सैनिक साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्होंने जेब से 15,500 रुपये निकाल लिए और हाथ से 5 तोला चांदी का कड़ा भी उतार लिया। सरवन सिंह ने बताया कि मारपीट की आवाज सुनकर जब बहू डेयरी पर गई और उसने उन्हें बचाया।

CCTV Camera
CCTV Camera

केस दर्ज

इस दौरान वह जान बचकर घर के अंदर दाखिल हो गए। तभी लुटेरे घर के पास खड़ी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी ले गए। थाना कूम कलां के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले संबंधी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

लेकिन जांच अभी भी जारी है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *